उद्देश्य और लक्ष्य


   

हमारा दृष्टिकोण (Vision) मानव संसाधन विकास के लिए एक विश्वस्तरीय संस्थान बनना, आवश्यकता-आधारित अनुसंधान करना, नैदानिक सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करना, तथा संचार विकारों के क्षेत्र में जागरूकता एवं सार्वजनिक शिक्षा का सृजन करना।

https://aiishmysore.in/storage/files/thumbnail-collage-1.jpg

हमारा ध्येय (Mission) संचार दोष के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी, नैतिक रूप से सुदृढ़ मानव संसाधन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मूल अनुसंधान, नैदानिक सेवाएं एवं जन जागरूकता को बढ़ावा देना, बनाए रखना एवं प्रदान करना।

मुख्य उद्देश्य (Key Objectives) संस्थान के प्रमुख उद्देश्य हैं:

  • व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना,
  • नैदानिक सेवाएं प्रदान करना,
  • अनुसंधान करना,
  • संचार दोष से संबंधित मुद्दों पर जनता को शिक्षित करना, जैसे- श्रवण दोष, मानसिक मंदता, आवाज, प्रवाह (fluency) तथा ध्वन्यात्मक एवं भाषा संबंधी विकार।